बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Jan-2020 07:04 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बाइक सवार अपराधी कैश तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां सुभाष चौक के पास अपराधियों ने एक आईटी जेड कंपनी के कर्मी को अपना निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी उससे नगद 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक बलहपुर का रहने वाला नवनीत कुमार महिलाओं से किश्त के रुपये वसूलकर जा रहा था. तभी सुभाष चौक के पास अपराधियों ने उसे बाइक से घेर लिया और फिर रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए.
वारदात के बाद नवनीत ने फ़ौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. नवनीत रुपये अपने ऑफिस में जमा करने जा रहा था. इस दौरान अपराधी उससे रुपये लूटकर फरार हो गए. फिलहाल मामले की तफ्तीश चल रही है.