RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
20-Aug-2023 08:59 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है बात बेगूसराय की करें तो यहां 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं इनमें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं दिख रहा है। ताजा मामला रविवार की देर शाम की है जहां बेगूसराय में एक युवक की गोली मारकर हत्यार कर दी गयी है। एक के बाद एक हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग भी हैरान हैं कि अचानक इस तरह से क्राइम कैसे बढ़ गया।
ताजा मामला खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत पंचायत के चकवा बहियार की है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी सुभाष महतो के बेटे धीरज के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धीरज महतो की हत्या उसके दोस्त ने की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि मृतक धीरज अपने दोस्त मुकेश पासवान और नीतीश कुमार के साथ बाइक से मोबाइल खरीदने के लिए बाजार गया हुआ था। धीरज की हत्या पर परिजनों ने बताया कि उसका दोस्त मुकेश कुमार और नीतीश कुमार ने ही गोली मारकर उसकी हत्या की है। धीरज महतो को तीन गोली मारी गई है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचे मंझौल डीएसपी पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार धीरज महतो शराब माफिया है। तीनों दोस्तों का भी आपराधिक इतिहास है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है।