ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

बेगूसराय में 20 वर्षीय विवाहिता की हत्या, पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, तेजाब पिलाने का मायके वालों ने लगाया आरोप

13-Sep-2023 04:49 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के तेघड़ा में 20 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गयी है। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उनकी बेटी सीमा देवी की पिटाई की गयी थी। मृतका के परिजनों ने पति और ससुरालवालों पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। 


मृतका की पहचान तेघड़ा के वार्ड संख्या 6 निवासी राहुल कुमार ठाकुर की 20 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। सीमा और राहुल की शादी दो साल पहले हुई थी। मृतका के पिता बद्री ठाकुर के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी गयी है। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 


मृतका को तेजाब पिलाया गया था या नहीं इसका पता भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। बताया जा रहा है कि खगड़िया के शहरबन्नी गांव में मृतका का मायके है। मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही घटना के बाद से पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं।