ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

बेगूसराय में क्राइम अनकंट्रोल्ड, 2 युवकों की गोली मारकर हत्या

29-Jul-2020 05:40 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : जिले में बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर से देखने को मिला है। अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 


घटना गढ़हरा थाना इलाके के ठकरीचक पास हुई है जहां आपस में बातचीत कर रहे दो युवकों सौरव कुमार और आदित्य कुमार राजू कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। लगभग 4 की संख्या में आए अपराधियों ने इन दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और गोली लगने के बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 


एसपी अवकाश कुमार ने इसे आपसी रंजिश में हुई वारदात बताया है। एसपी ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और पुलिस इन्हें जल्द ही धर दबोचेगी। बेगूसराय में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लॉकडाउन के बावजूद यहां अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।