किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
29-Oct-2022 08:13 PM
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का बयान सामने आ गया है। परिजनों के मुताबिक दोनों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। मृतक की पहचान उलाव गांव निवासी बमबम और छोटू के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी योगेन्द्र कुमार पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है दोनों अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा के दिन बेगूसराय में हुई इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं मृतक बमबम की पत्नी का कहना है कि उनके पति ने शराब का सेवन किया था जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और आज उनकी मौत हो गयी।