ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम

बेगूसराय में 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश, कमरे में बंद कर दो लड़कों ने की छेड़खानी

बेगूसराय में 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश, कमरे में बंद कर दो लड़कों ने की छेड़खानी

06-Nov-2019 07:04 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : स्टूडेंट के साथ छेड़खानी एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल बेगूसराय में 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ दो लड़कों ने छेड़खानी की. उन्होंने लड़की को कमरे में जबरदस्ती बंद कर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. पीड़िता की मां ने थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के बलिया थाना इलाके की है. जहां  फतेहपुर पंचायत के सदानंदपुर गांव में दो लड़कों ने 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा स्कूल से पढ़कर घर वापस आई थी. उसकी मां घर पर नहीं थी तो वह मां को ढूंढते-ढूंढते घर से बाहर आई. इतने में उसके एक पड़ोसी लड़के ने लड़की की मां को उसके घर होने का झूठ बोलकर अपने घर बुला लिया. उसके घर के कमरे में पहले से एक दूसरा लड़का मौजूद था. पड़ोसी लड़के ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की. लड़की शोर मचाते हुए जैसे-तैसे वहां से भाग निकली. 


पीड़ित लड़की ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई. पीड़िता की मां ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं. बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाशों को पुलिस तलाश रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.