इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
26-May-2021 09:33 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बिहार में लगातार लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है जहां बार-बालाओं के ठुमके का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सैकड़ों लोग नर्तकियों के डांस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
बिहार में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए 1 जून तक लाॅकडाउन लगाया गया है। लेकिन लाॅकडाउन के दौरान कुछ लोग नियमों और सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन भी नियम तोड़नेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बेगूसराय के चेरियावारीपुर के श्रीपुर गांव में एक बार फिर से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है। जिसमें लाॅकडाउन के नियमों के ताक पर रखकर लोग ऑरकेस्ट्रा में जमकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे हैं।
ऑर्केस्ट्रा का यह वीडियो बेगूसराय के चेरियावारीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से नियमों को ताक पर रख कर रातभर बार डांसरों के डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। यह डांस प्रोग्राम एक शादी समारोह का है। जहां श्रीपुर गांव के एक भवन में ही बारात को ठहराया गया था और यहीं पर बार बालाओं के अश्लील ठुमके लगाने की व्यवस्था की गई थी।
बार बालाओं के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि शादी समारोह के दौरान गांव में बारात आई थी। जहां बार-बालाओं के डांस का इंतजाम किया गया था और देर रात तक बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बड़ी बात ये रही कि रातभर ऑर्केस्ट्रा का यह प्रोग्राम चलता रहा। इस दौरान ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया और ना ही लाॅकडाउन के नियमों का पालन किया गया। इस प्रोग्राम की भनक थाने को भी नहीं हुई। जब इस संबंध में चेरियाबरियापुर थानाध्यक्ष से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच के बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।