ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बेगूसराय को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए सीएम नीतीश को पत्र लिखेंगे गिरिराज, कहा - नालंदा से कम हुई बारिश फिर भी मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ नाइंसाफी

21-Sep-2019 11:13 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बेगूसराय जिले के कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। आपदा की स्थिति में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता के बीच मौजूद हैं। गिरिराज सिंह ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। 


बेगूसराय जिला एक तरफ बाढ़ संकट का सामना कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जिले का बड़ा इलाका सूखे से प्रभावित है। बारिश नहीं होने की वजह से हालात बद से बदतर हो गए हैं। राज्य सरकार की तरफ से सूखाग्रस्त जिलों की सूची में बेगूसराय को शामिल नहीं किए जाने पर गिरिराज सिंह ने सख्त ऐतराज जताया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय जिले में नालंदा से भी कम बारिश हुई बावजूद इसके नालंदा जिला सूखाग्रस्त घोषित हो गया और बेगूसराय को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया है। गिरिराज सिंह ने इसे बेगूसराय के साथ नाइंसाफी बताते हुए कहा है कि वह इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करेंगे। 


बेगूसराय में बाढ़ के हालात को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि अब तक प्रशासन की तरफ से 32 नाव मुहैया कराए गए हैं और अगर आवश्यकता पड़ी तो और भी मदद लोगों तक पहुंचाई जाएगी। एनआरसी से लेकर अन्य मुद्दों पर आमने-सामने रहने वाले गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार बेगूसराय को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के मुद्दे पर टकराव की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।