मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Jan-2023 03:23 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को कोर्ट में पेशी के बाद गोली मारी गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगने से प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। निजी अस्पताल में उसे एडमिट कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात बदमाश प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने चार साथियों के साथ कार से अपने घर बदलपुरा जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना के एघु गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे बातचीत करने लगा। तभी बाईक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। प्रिंस कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि प्रिंस कुमार कुख्यात बदमाश है उस पर दर्जनभर हत्या,लूट,रंगदारी के मामले दर्ज हैं। प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार और वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कुख्यात बदमाश प्रिंस को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है। एसपी ने बताया कि अपराधी प्रिंस कुमार की रिकॉर्ड को खंगाला गया तब पता चला कि इस पर 20 के करीब हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज है। इस कुख्यात अपराधी को पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा था। कुछ ही दिन पहले यह जेल से बाहर निकला था। एसपी ने बताया कि जिन लोगों के साथ वह पहले काम करता था उन्हीं के साथ दुश्मनी हो गयी थी। उन्ही में से कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। फिलहाल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।