Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-Apr-2021 03:28 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटना नगर थानाक्षेत्र के MRJD कॉलेज के सर्वोदय नगर में उस वक्त हुई जब युवक वहां खड़ा था। घायल युवक की पहचान गढाहारा के ठाकुरीचक निवासी अनिल राय के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि मुकेश अपने ननिहाल आया हुआ था। वह एमआरजेडी स्कूल के पास खड़ा था तभी अपराधियों ने उस पर अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे उसे गोली लग गई जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े जिसे देख अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।