बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी
26-Dec-2023 03:57 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में रत्न मंदिर ज्वेलरी शॉप में हथियार के बल पर अपराधियों ने एक करोड़ रुपये का जेवरात लूट लिया। इस लूटकांड का सीसीटीवी सामने आया है। जिसके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बता दें कि रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज रोड स्थित रत्न मंदिर दुकान में 21 दिसंबर को पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर एक करोड़ के स्वर्ण आभूषण लूट लिया था। इस लूटकांड का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि किस तरह पांचों बदमाश हथियार के साथ दुकान में ग्राहक बनाकर पहुंचा और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया।
इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम का गठन किया गया है जो दिल्ली समस्तीपुर के साथ-साथ कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। इस मामले में पटना एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। एसपी ने सीसीटीवी फुटेज में कई बदमाशों का फोटो जारी की है। बदमाशों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की गयी है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि घटना के 5 दिनों के बाद भी अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी बेगूसराय पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस की इस कार्यशैली से बेगूसराय के व्यवसायियों के बीच खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।