NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
12-Oct-2019 09:44 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं दूसरी ओर बिहार के जेलों में बंद कैदियों तक वार्डन मोबाइल सिमकार्ड पहुंचा रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां कैदियों से पैसा लेकर सिमकार्ड पहुंचाने के आरोप में एक कक्षपाल को सस्पेंड कर दिया गया. सनसनीखेज खुलासे से बिहार में जेलों के अंदर विधिव्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा हो रहे हैं.
बेगूसराय मंडलकारा के अंदर काम में लापरवाही बरतने को लेकर एक वार्डन को निलंबित कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक कैदियों से पैसे लेकर वरदान उन्हें सिमकार्ड पहुंचाता था. जिसकी शिकायत आला अधिकारियों से गई थी. वरीय अधिकारियों ने इसपर फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी कक्षपाल को सस्पेंड कर दिया.