हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Oct-2024 12:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। आरोपी युवक महिला को मेला घूमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और कमरे में बंद कर जबरन दो दिनों कर रेप करने के बाद उसे छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर वीरपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी रंजीत कुमार मेला घूमाने का बहाना बनाकर जबरन 12 अक्टूबर को अपने गांव चकबलली बीहट ले गया और एक कमरे में बंद कर लगातार दो दिनों तक जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को यह बात बताएगी तो उसका गंदा फोटो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
पीड़िता का आरोप है की घटना के बाद थाना में आवेदन लेने के बजाय दारोगा ने डांट फटकार लगाते हुए भाग दिया। बाद में एसपी को दिए गए आवेदन के आलोक में थाना में केस दर्ज किया गया है। सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन से बताया कि शुक्रवार को बेगूसराय कोर्ट में पीड़िता का बयान लिया गया और सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में अभियुक्त व पीड़िता के बीच रुपए की आपसी लेनदेन की भी बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से लेते गहन अनुसंधान में जुटी हुई है।