मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Oct-2024 09:17 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है, जहां बैंखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई। जख्मी युवक को उठाकर इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर की है।
घायल की पहचान बलिया थाना अंतर्गत सदानंदपुर गांव स्थित बालाचक वार्ड-9 के रहने वाले प्रमोद यादव के 23 वर्षीय पुत्र देवदत्त कुमार के रूप में हुई है। जख्मी के दोस्त भीष्म कुमार ने बताया कि वे लोग सदानंदपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में घूमने आए थे, तभी अचानक गोलियां चलने लगी और एक गोली देवदत कुमार के सीने में जाकर लग गई।
गोलीबारी होते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई। गोलीबारी की घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है हालांकि बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद मंदिर परिसर में हिसाब किताब किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गा पूजा में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसी वजह से मंदिर परिसर में बैठक चल रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी सहित बलिया थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जट गई है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट को पाएगा कि किस वजह से बदमाशों ने गोलीबारी की है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।