देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
29-Jun-2023 02:02 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से जहां एक मिनी बस में अचानक आग लग गई, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
यह घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के पास की है. जानकारी के अनुसार चलती मिनी बस में अचानक आग लग गई. आग लगते ही बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. यात्रीयों ने जैसे तैसे उस बस से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद बस के ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बस में आग कैसे लगी. फिलहाल पुलिस बस के चालक की तलाश कर रही है जो फिलहाल सामने नहीं आया है. वही लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन और डायल 112 सहित नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी.
सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा है. यह समझ पाना बहुत मुश्किल है कि आग कैसे लगी है. मिनी बस में आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.