ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Census 2027 : बिहार में इस बार होगा डिजिटल जनगणना, 33 सवालों से बनेगा नया डेटा बेस; जानिए क्या -क्या पूछा जाएगा Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Award Ceremony: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं त्रिवेणी प्रसाद पांडेय हुए सम्मानित Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Road Safety : पटना में इन जगहों पर लगने वाला है नया ट्रैफिक सिग्नल, टोटल 17 प्लेस तय; आप भी पढ़ें नाम Arrah Tanishq Robbery Case: बिहार के बहुचर्चित सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 24 अरेस्टिंग NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू BIHAR POLICE : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया

बेगूसराय: अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को रौंदा, एक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा घायल

बेगूसराय: अज्ञात वाहन ने दो मजदूरों को रौंदा, एक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा घायल

04-Jun-2021 08:56 AM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अज्ञात वाहन ने 2 मजदूरों को रौंद डाला। इस हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित देवना की है। 


मृतक की पहचान देवना निवासी 35 वर्षीय शमशेर खां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शमशेर खां अपने साथी के साथ घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में शमशेर खान की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।