PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
05-Jun-2024 05:12 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां राजरानी एक्सप्रेस ट्रेन से टैक्टर की टक्कर हो गयी। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। घटना लखमीनिया रेलवे स्टेशन की है। जहां प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य चल रहा था।
इस काम के लिए बालू से भरे ट्रैक्टर को प्लेटफार्म पर लाया गया था तभी इस दौरान राजरानी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आ गयी और ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रेन पटना से सहरसा जा रही थी, तभी यह घटना हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखमिनिया रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण और चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर- 2 की रेलवे पटरी के एक्सटेंशन में बालू भराई का काम चल रहा था। इस काम के लिए बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर चालक प्लेटफार्म संख्या- 2 पर पहुंचा था। तभी प्लेटफार्म पर आए राजरानी एक्सप्रेस से ट्रैक्टर टकरा गया। इस टक्कर के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। वहीं प्लेटफार्म पर खड़े लोग भी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
