ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR NEWS : बीच सड़क पर पति-पत्नी का ड्रामा, एक-दुसरे पर लगाया गंभीर...

BIHAR NEWS : बीच सड़क पर पति-पत्नी का ड्रामा, एक-दुसरे पर लगाया गंभीर आरोप; जमकर हुई मारपीट

04-Dec-2024 01:22 PM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बीच सड़क पर पति और पत्नी की लड़ाई का कथित वीडियो सामने आया है। यहां पति-पत्नी बीच सड़क काफी देर तक एक दूसरे से मारपीट और गाली-गलौज करते रहे। जिस वक्त यह सब कुछ हुआ उस वक्त आसपास से कई लोग और वाहन गुजर रहे थे और सभी बीच सड़क यह ड्रामा देख चकित थे। अब यह दावा किया जा रहा है कि यह कथित वीडियो नालंदा का है। नालंदा में बीच सड़क पति-पत्नी की फाइट काफी चर्चा में है।


जानकारी के मुताबिक, इस मारपीट के दौरान पति और पत्नी दोनों ही एक-दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप लगा रहे थे। इस मारपीट में दोनों के बीच लात-घूंसे भी चल रहे थे। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि पति और पत्नी हाथापाई कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि, इस मारपीट के दौरान दोनों के परिजन उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों ही हाथापाई पर अड़े हुए थे। कहा जा रहा है कि पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाने में आई थी लेकिन उसी दौरान महिला का पति भी वहां आ गया। इसके बाद बीच सड़क दोनों के बीच खूब ड्रामा हुआ। यह घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला का नाम रश्मि देवी बताया जा रहा है और उसके पति का नाम धर्मवीर कुमार है।


इस मामले में रश्मि का आरोप है कि 7 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनके बच्चे भी हैं। महिला का यह भी कहना है कि उसके पति का किसी से अवैध संबंध है। हालांकि, पति धर्मवीर का आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव में ही किसी शख्स से अवैध रिश्ता है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के आशिक ने उसके साथ मारपीट भी की थी। बहरहाल सड़क पर इस ड्रामे के बाद पुलिस पति-पत्नी को लेकर थाने गई। कहा जा रहा है कि पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर फिलहाल छोड़ दिया है।