ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

ब्यूटी पार्लर में गंदा काम: पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, आसिफ जरदारी कर रहा था घिनौना कारोबार

07-Feb-2023 08:47 AM

By First Bihar

PURNEA: गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया पुलिस ने जिस्मफरोशी के काले कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट में संलिप्त तीन महिलाओं के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी को थाने ले गई है जहां उनसे पूछताछ चल रही है। सदर थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे लाइन के पास ब्यूटी पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का घिनौना कारोबार चलाया जा रहा था।


जानकारी के मुताबिक, किसी लड़की ने फोन पर पुलिस को जानकारी दी थी कि उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आधार पर जब पुलस ने छापेमापी की तो अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक कमरे से दो लडकियों को बरामद किया। दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे। दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल के वर्धमान की रहने वाली हैं।


मुक्त कराई गई लड़कियों के मुताबिक आसिफ जरदारी की पत्नी ने उन लोगों को ब्यूटी पार्लर में नौकरी देने के बहाने तीन महीने पहले पूर्णिया बुलाया था और नौकरी के बहाने जबरन देहव्यापार कराने लगे। जब वे इसका विरोध करती थीं तो उनके साथ मारपीट की जाती थी। इसी दौरान उन्होंने किसी तरह से घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सेक्स रैकेट के इस काले कारोबार का खुलासा कर दिया।


बताया जा रहा है कि पूर्णिया के रहने वाले आसिफ जरदारी और उनकी पत्नी रामबाग में ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। आसिफ की पत्नी बंगाल जाकर लड़कियों को नौकरी देने के नाम पर बहला फुसलाकर पूर्णिया लाती है और उनसे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जाता है। पुलिस ने आरोपी आसिफ का एक कार भी बरामद की है जिसमें कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।