ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, बिहार पुलिस के जवान ने मार दी गोली; खुद के जान लेने का भी किया प्रयास

22-May-2023 09:12 AM

By First Bihar

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को बिहार के एक पुलिस कांस्टेबल ने गोरी मार दी। फिर इसने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान देने की कोशिश की लेकिन गनीमत यह रही कि उसे गोली लगी नहीं।  इस घटना के बाद  घायल अवस्था में युवती को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


दरअसल, यह मामला मुंगेर के कस्तूरबा वाटर चौक स्थित ब्यूटी पार्लर का है। जहां एक युवती की बीती रात ही शादी होनी थी और इसी को लेकर वो तैयार होने पार्लर आई थी।  उसी दौरान बिहार पुलिस का कांस्टेबल भी पहुंच गया और उसने दुल्हन के ऊपर फायरिंग कर डाली। गोली लगने के कारण दुल्हन बनने जा रही युवती बुरी तरह घायल हो गई और इसे आनन- फानन में सदर अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है गोली मारने वाला कांस्टेबल युवती का प्रेमी था। वह प्रेमिका की शादी को लेकर उससे नाराज था। 


पुलिस ने बताया कि, 26 वर्षीय युवती को उसी के प्रेमी कांस्टेबल ने गोली मारी। गोली लड़की के बाएं कंधे के पीछे लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।  फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर भी बंदूक तानी और फायर करने लगा। लेकिन घबराहट के कारण उसके हाथ से पिस्टल गिर गई। जिसके कारण वो खुद को गोली नहीं मार सका। 


वहीं, इस घटना को लेकर  ब्यूटी पार्लर की मैनेजर निधि ने बताया कि रविवार की शाम को युवती अपनी शादी के लिए तैयार होने वहां आई थी।  उसे ब्यूटी पार्लर वाले तैयार कर ही रहे थे कि अचानक से रात करीब साढ़े आठ बजे कांस्टेबल अमन वहां आ धमका। उसने युवती को देखते ही उस पर गोली चला दी। उस समय किसी को भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है।   फिर कांस्टेबल ने खुद की कनपटी पर पिस्टल रखी। वह फायर करने ही वाला था कि पिस्टल उसके हाथ से गिर गई।  जिसके बाद वो भागने लगा जसिके बाद  ब्यूटी पार्लर में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया।  लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया।  वहीं, अन्य लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया और इस घटना की सुचना पुलिस को सूचना दी गई। 


इधर, इस घटना को लेकर मुंगेर के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अमन बिहार पुलिस का जवान है और वह पटना में पोस्टेड है। वह मूल रूप से महेशपुर गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।