Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
06-Jan-2022 09:38 PM
By SAURABH
SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां सोनबरसा के पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी के पति देवेंद्र ठाकुर को गोली लगी है। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। घायल पंसस के पति को प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। उन्हें गोली कैसे लगी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है।
बताया जाता है कि पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी के पति सोनबरसा बीडीओ ओमप्रकाश से मिलने उनके आवास पर गये हुए थे। उस वक्त बथनाहा थाना के जमादार बबलू सिंह मौजूद थे। बबलू सिंह की पिस्टल से गोली चली जो देवेंद्र ठाकुर को जा लगी। घटना के बाद से सोनबरसा BDO तथा जमादार बबलू सिंह फरार है लेकिन इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले को पुलिस दबाने में लगी है। घायल पंचायत समिति सदस्य के पति का चोरी-छुपे इलाज कराया जा रहा है। इस मामले को लेकर परिजन भी सामने नहीं आ रहे हैं। निजी क्लीनिक के डॉक्टर शिवम कुमार ने बताया कि देवेंद्र ठाकुर के पेट में बाएं तरफ गोली लगी है। वही सदर एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में किसी तरह की जानकारी उन्होंने नहीं दी है। वही सोनबरसा बीडीओ के आवासीय परिसर में ताला लगा हुआ है। बीडीओ ने फोन पर बताया कि वे किसी काम से निकले हैं।
इस घटना के पीछे बहुत सारे राज छुपे है। जिसके कारण इस मामले को छिपाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोनबरसा प्रखंड कार्यालय के आसपास हुई है। जहां पंचायत समिति सदस्य के पति को गोली लगी। सीतामढ़ी पुलिस कप्तान और हर किशोर राय से भी फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके तरफ से कोई उत्तर नहीं दिया गया है। जिससे यह मामला और संदिग्ध प्रतीत होता है और इसमें कई गहरे राज छुपे होने की बात सामने आ रही है।