अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Sep-2020 07:05 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह सवाल बिहार के राजनीतिक गलियारों में टहल रहा है कि जेडीयू बीजेपी में बड़ा भाई कौन है. और यह सवाल यूं ही नहीं है कभी पीएम मोदी के चेहरे से परहेज रखने वाले सीएम नीतीश कुमार को आज पीएम मोदी के चेहरे की जरूरत पड़ गई है इसीलिए जेडीयू की ओर से लगाए गए पोस्टरों और बैनरों में पीएम मोदी का चेहरा है और उनका बयान है. NDA के नेताओं से भी अक्सर बड़े भाई छोटे भाई को लेकर सवाल पूछा जाता है. हाल ही में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा था कि एनडीए में कोई बड़ा छोटा भाई नहीं है सब बराबर हैं.
अब इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का भी बयान सामने आया है. एक चैनल से इंटरव्यू के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है की बात बड़े भाई और छोटे भाई की नहीं है बात काम की है लेकिन जेडीयू के पास ज्यादा सीटें हैं. पलायन को लेकर एक बयान देकर बुरे फंसे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में पलायन और रोजगार मुद्दा नहीं है.
इससे पहले उन्होंने कहा था कि बिहार के लोगों को पलायन में आनंद आता है और 2 जून की रोटी कमाने के लिए किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं है. इस बयान के बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी की खूब फजीहत हो रही है.लंबे वक्त से जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रहे खींचतान को लेकर सुशील मोदी ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि चिराग़ पासवान और उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा हैं.जो मसला है वो सुलझ जाएगा.