बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Nov-2019 09:12 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चार्टर प्लेन में बर्थडे सेलिब्रेट करना सियासी मुद्दा बनते जा रहा है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव के प्लेन वाले बर्थडे सेलिब्रेशन पर तंज कसा है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सामाजिक न्याय के युवराज की तकलीफ देखते नहीं बन रही। चार्टर प्लेन में बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले तेजस्वी यादव के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है।
संजय सिंह ने ट्वीट करते लिखा है कि 'तेजस्वी जी, सामाजिक न्याय का युवराज कितना गरीब है इसकी जानकारी देने के लिए आपको धन्यवाद। वाकई आपका दुख देखा नहीं जाता। पिता लालू यादव जी चारा घोटाला में सजायाफ्ता होकर बीमार पड़े हैं, और आप बेबसी में जैसे-तैसे चार्टर प्लेन में अपना जन्मदिन मना रहे हैं।'
आपको बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन आसमान में उड़ते हुए चार्टर प्लेन में मनाया है. चंद घंटे पहले तक पिता की बीमारी का हवाला दे रहे तेजस्वी यादव ने रात के हवा में उड़ते हुए जश्न मनाया. एक उद्योगपति के चार्टर प्लेन में तेजस्वी का बर्थडे सेलेब्रेशन वायरल हो चुका है.