पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
01-Dec-2019 04:48 PM
NALANDA : हरनौत थाना इलाके के गोनावा रोड में रविवार को दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत में अंधाधुंध फायरिंग की गई। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्ष के दर्जनों लोगों ने हवाई फायरिंग की, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। ग्रामीण भाग कर अपने-अपने घरों में दुबक गए। उसी दौरान एक दुकानदार गोली की चपेट में आ गया। दुकानदार के हाथ में गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजन जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी के परिजनों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था से नाराज होकर खूब हंगामा किया। हरनौत पुलिसकर्मियों को भी खरी खोटी सुनाई। जिससे पुलिस कर्मी अस्पताल से भाग गए।
परिजनों ने बताया कि शराब धंधेबाजों के बीच फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान रहुई निवासी दुकानदार निशांत राज को गोली लगी। हरनौत में इस तरह की घटना आए दिन हो रही है । शराब धंधेबाज आपस में फायरिंग कर निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस के सामने हरनौत में फायरिंग हुई। आक्रोशितों ने पुलिस और शराब धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया।