ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बक्सर में हैदराबाद जैसी हैवानियत से बिहार शर्मसार, रेप के बाद सिर में...

बक्सर में हैदराबाद जैसी हैवानियत से बिहार शर्मसार, रेप के बाद सिर में मारी गोली फिर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग

04-Dec-2019 08:11 AM

BAXAR: हैदराबाद में हुए गैंगरेप और मर्डर की घिनौनी वारदात से पूरा देश उबल रहा है. घटना के विरोध में हर रोज दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक प्रदर्शन हो रहा है. रेप के गुनहगारों को फांसी देने के मांग संसद में भी उठ रही है. इस हंगामे के बीच बिहार के बक्सर से ऐसी ही दर्दनाक तस्वीर सामने आई है जिससे पूरा देश शर्मसार हो जाए. बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में 18-19 साल की युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है.

रेप के बाद सिर में मारी गोली

रेप करने के बाद युवती के सिर में गोली मारकर उसकी बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई, इतने पर भी जब हैवानियत कम लगी तो हैवानों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी. दरिदों ने बेटी को ऐसे जलाया कि उसके सिर्फ पांव ही बच पाए. मृतका ने पैर में सैंडल और हाथ में कंगन और दस्ताने पहने थे. जुर्म की इस घिनौनी वारदात से लोगों की रूह कांप उठी है. युवती के डेड बॉडी के पास से पुलिस ने 8 एमएम का खोखा भी बरामद किया है.

पेट्रोल डालकर लगाई आग

इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है. एफएसएल की टीम ने से मौका-ए-वारदात से सबूत जुटा लिये हैं. पोस्टमॉर्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने पर मृतका की हत्या और रेप की स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी. पुलिस और डॉक्टर दोनों ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है. एसपी के मुताबिक मृतका के कपड़ों को देखकर वह संभ्रांत परिवार की नजर आती है. महिला के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है. फिर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगाया गया है. 


कब होंगी बेटियां महफूज?

जुर्म की इस घिनौनी वारदात ने एक बार फिर से ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर हमारी बेटियां कब महफूज होंगी. सवाल ये है कि क्या कठोर कानून बना देने से इस तरह की घिनौनी वारदातों को रोका जा सकता है. सवाल पुलिस, प्रशासन और सरकार से भी है जिनके कंधों पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. सवाल इस समाज से भी है कि वो अपने बच्चों को किस तरह की परवरिश दे रहे हैं, जिससे आए दिन इस तरह की दरिंदगी देखने को मिलती है. उम्मीद है बक्सर की इस बेटी के गुनहगारों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी.