Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
30-Sep-2021 09:27 PM
NAWADA: ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के आरोप में भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गंगटी गांव की है। मृतक की पहचान उत्तरी ग्राम पंचायत निवासी जमील अख्तर के 35 वर्षीय पुत्र अज्जन इमरान के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में ट्रैक्टर मालिक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि गंगटी गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये और हंगामा करने लगे।
पुलिस ने मामले की सूचना एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा को दी। इसके बाद एसडीपीओ ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली फिर गंगटी गांव पहुंचकर जिस ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी के आरोप में युवक की पिटाई की गयी थी। उसके मालिक सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गये सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
वही घटना से आक्रोशित लोग इस मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस और मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।