ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बस चलता तो तेजप्रताप पर पहले ही एक्शन ले चुके होते जगदानंद सिंह,...

बस चलता तो तेजप्रताप पर पहले ही एक्शन ले चुके होते जगदानंद सिंह, बोले.. मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है

26-Apr-2022 06:15 PM

PATNA : आरजेडी के महानगर युवा अध्यक्ष की पिटाई के मामले में तेज प्रताप यादव लगातार घिरे हुए हैं। लेकिन तेज प्रताप के खिलाफ एक्शन लेने का साहस ना तो प्रदेश अध्यक्ष कर पा रहे और ना ही पार्टी के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव। इन सबकी बेबसी यह है कि तेजप्रताप कोई और नहीं बल्कि लालू यादव के बड़े बेटे हैं। तेज प्रताप के बर्ताव और उनके हालिया प्रकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वह काफी पहले ही तेज प्रताप पर एक्शन ले चुके होते। न्यूज़ चैनल से खास बातचीत में कहा है कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है। तेज प्रताप एक विधायक हैं वह कोई सामान्य कार्यकर्ता नहीं हैं। वे निर्वाचित सदस्य हैं और अगर मेरे हाथ में होता तो मैं एक्शन ले लेता। आपकों बता दें कि जिस युवा नेता की पिटाई तेज प्रताप ने की थी उसने आरोप लगाया था कि पिटाई के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को सारे मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद जगदानंद सिंह की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे। सवाल सीधा है कि क्या तेजप्रताप के सामने जगदा बाबू बौने साबित हो रहे हैं। ऐसे में आज जब सवाल हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष ने भी खुलकर अपनी बात रखी है।


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि मैं मूकदर्शक नहीं हूं। सब कुछ देख रहा हूं लेकिन मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है जगदानंद सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में मैंने कार्यवाही का भरोसा भी रामराज यादव को दिया था जब उसने मुझे फोन किया तो मैंने कहा था कि घबराओ मत जो हुआ है वह अच्छा नहीं हुआ लेकिन पहले सारा मामला स्पष्ट हो जाना चाहिए जगन सिंह ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के अच्छे बुरे आचरण की पहचान और उसके बारे में फैसला जनता करती है तेज प्रताप विधायक हैं और फिलहाल यह उनके हाथ में नहीं कि वह तेज के खिलाफ कोई एक्शन ले पाए