BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
19-Feb-2020 10:06 AM
PATNA : रणवीर सेना के प्रमुख रहे बरमेश्वर मुखिया की हत्या के मामले को सीबीआई अब तक सुलझाने में विफल रही है। 1 जून 2012 को आरा में बरमेश्वर मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुखिया की हत्या के बाद बिहार में खूब हंगामा भी हुआ था। मुखिया हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हर तरफ बवाल और प्रदर्शन हुआ था जिसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। लेकिन हत्या के 8 साल पूरे होने को हैं और सीबीआई अबतक मुखिया हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है।
सीबीआई के लिए मुखिया हत्याकांड एक चुनौती भरा केस रहा है लिहाजा अब सीबीआई ने इस मामले में अहम जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई की तरफ से आरा में कई जगहों पर एक पोस्टर चस्पा किया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मुखिया हत्याकांड से जुड़ी कोई भी अहम जानकारी देने वाले शख्स को 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। सीबीआई की तरफ से जारी इस पोस्टर में फोन और मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। जानकारी देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखने का भी भरोसा दिया गया है।
मुखिया हत्याकांड को लेकर सीबीआई इससे पहले भी पोस्टर जारी कर चुकी है बरमेश्वर मुखिया की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए आरा के कतिरा मोहल्ले स्थित अपने घर से निकले थे।