Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
23-Aug-2023 07:18 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दो दिन बाद से एक बार फिर मानसून अपने रंग में नजर आएगा। प्रदेश में अतिभारी बारिश होने के आसार हैं। राज्य में 22 से 26 अगस्त तक मानसून काफी एक्टिव नजर आएगा जिससे कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार जिले में अति भारी बारिश होने की संभावना है। वही किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल और अररिया जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, मधुबनी और भागलपुर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले मंगलवार को पटना समेत 15 जिलों के 36 जगहों पर अति भारी, भारी और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी चंपारण, अररिया, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा और पूर्णिया जिले के कई स्थानों पर हुई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 24, 25 और 26 अगस्त को भी राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।