अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Jan-2023 06:44 PM
By First Bihar
ARA: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है. आरा के जगदीशपुर में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर हमला किया गया है. उपेंद्र कुशवाहा बक्सर में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर पटना वापस लौट रहे थे. इसी बीच जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ के पास उनकी गाडी पर पत्थर चलाये गये.
उपेंद्र कुशवाहा ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में स्वीकार किया है कि उनकी गाड़ी पर हमला किया गया है. हालांकि वे बाल-बाल बच गये. पत्थरबाजी के कारण गाडी को नुकसान पहुंचा है. कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल वे नहीं बता सकते कि किन लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नयका टोला मोड़ पर उनके काफिले पर कई पत्थर फेके गये. इसके बाद पत्थर फेंकने वाले वहां से फरार हो गये.
हालांकि पत्थर बाजी के बाद कुशवाहा ने अपना काफिला रोक दिया. कुशवाहा को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने हमलावरों के बारे में पता करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. कुशवाहा ने कहा कि वे इस घटना से हैरान हैं. भला किसी की मुझसे क्या दुश्मनी हो सकती है.
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आज ही उन्होंने नीतीश कुमार को चुनौती दी थी कि वे गाजर मूली नहीं हैं जिसे कोई उखाड़ फेंकेगा. कुशवाहा बार-बार ये कह रहे हैं कि नीतीश कुमार की राजद से दोस्ती के बाद जेडीयू कमजोर हो रही है. उनके बयानों से खफा जेडीयू के नेता कुशवाहा पर लगातार हमला कर रहे हैं. आज ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी छोड़कर चले जाना चाहिये.
अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका। सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले।@NitishKumar @bihar_police
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) January 30, 2023