ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi : सरकारी जमीन पर फर्जी जमाबंदी पर बड़ा आदेश, 45 दिन में रद्द होगी अवैध जमाबंदी; गड़बड़ी करने पर CO भी नपेंगे Bihar News : स्कूल के लिए निकली 4 छात्राएं एक साथ लापता, SSP ने गठित की SIT; हर बिंदु पर खोजबीन जारी property tax Patna : पटना संपत्ति कर निर्धारण की समय-सीमा तय, इस डेट तक नई संपत्तियों की पहचान अनिवार्य e-rickshaw ban : नेशनल और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा का परिचालन बंद, जुगाड़ गाड़ियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध NEET student case : शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत का रहस्य : शुरू हुई SIT की जांच तो IMA से पत्र लिखवा खुद को पाक-साफ़ बताने में जुटा प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल NEET student case : नीट छात्रा मौत मामले में मोबाइल खोलेगा राज, ज्यादा बातचीत वाले फोन नंबरों की जांच शुरू Tufcon TMT : Tufcon TMT द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय योगीटांड़ गिरिडीह में 220 कंबलों का वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत Bihar liquor mafia : बिहार में शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन, 24 तस्करों पर कसेगा शिकंजा; सम्राट चौधरी के आदेश पर ऐक्शन Bihar weather update : बिहार में घना कोहरा, 19-20 जनवरी को येलो अलर्ट; तापमान में जल्द बढ़ोतरी से मिलेगी राहत क्या यही शराबबंदी है? शराब तस्करी के नये-नये हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, डाक पार्सल वैन से 22 लाख की विदेशी वाइन बरामद

बड़ी खबर: गया में थानेदार और सिपाही को गोली मारी, विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद हमला

बड़ी खबर: गया में थानेदार और सिपाही को गोली मारी, विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद हमला

06-Nov-2021 08:13 PM

GAYA: गया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच हुए विवाद के बाद थानेदार औऱ एक सिपाही को गोली मार दी गयी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि टनकुप्पा थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को उपद्रवियों ने गोली मार दी है। पुलिस के एक औऱ जवान को भी गोली लगी है। मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दिवाली में बिठाये गये प्रतिमा को विसर्जित करने जा रहे लोगों का एक समूह डीजे के साथ नाचते झूमते जा रहा था। पुलिस टीम ने उन्हें डीजे बंद करने को कहा। दरअसल राज्य सरकार ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगा रखा है। इसी बात पर विवाद बढ़ा औऱ गोलीबारी में थानेदार के साथ-साथ सिपाही को गोली मारी गयी। 


गया के टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार को मूर्ति विसर्जन करने गए युवकों की भीड़ ने गोली मार दी। थानाध्यक्ष की जांघ में दो गोली लगी है। गोली लगते ही थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही मौके से युवकों की भीड़ के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना में एक सैप जवान कृष्णदेव शर्मा भी घायल हो गये। उन्हें सिर पर चोट लगा है।


टनकुप्पा थाने के एस आई शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि थाना के बरतारा बाजार में लक्ष्मी पूजा के मौके पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा बिठाई गई थी। उसी प्रतिमा का विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में युवक डीजे के साथ वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकले थे। वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित कर लौटने में शाम हो गई थी और इलाके में अंधेरा पसर गया था। मूर्ति विसर्जित करने के बाद भी युवक डीजे की धुन पर नाचते झमूते लौट रहे थे। इसी बीच डीजे बजाए जाने की सूचना पर गश्ती में रहे टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार दलबल के साथ वंशी नदी की ओर पहुंचे और डीजे जब्त करने की कार्रवाई में जुट गए।


पुलिस की इस कार्रवाई पर युवकों की भीड़ उग्र हो गई। पुलिस व युवकों के बीच पहले बहस हुई फिर झड़प शुरू हो गयी। झड़प के बीच ही पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ गया। लाठीचार्ज होते ही युवकों ने पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के बीच ही युवकों की भीड़ में से किसी युवक ने ताबड़तोड़ दो गोली चला दी। दोनों गोलियां एक-एक कर थानाध्यक्ष की बायीं जांघ को भेदते हुए निकल गई। 


वहीं गोली लगते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही युवकों के भीड़ मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकली। वहीं पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष को कवर कर उन्हें बचाने व अस्पताल ले जाने में जुट गए। थानाध्यक्ष को आनन फानन में टनकुप्पा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।