Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
29-Jan-2022 03:19 PM
SIWAN: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर आभूषण दुकान में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े हुई इसी लूट में अपराधियों ने ताबडतोड़ बमबारी भी की. पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी की दुकान में लूट ये लगातार पांचवी वारदात है. पटना के बाकरगंज, राजीवनगर के साथ साथ बिहारशरीफ और गोपालगंज में अपराधियों ने स्वर्णाभूषण की दुकान पर लूट के साथ गोलीबारी औऱ मर्डर की घटना को अंजाम दे चुके हैं.
घटना के बारे में मिल रही खबर के मुताबिक पिस्टल औऱ बम से लैस अपराधियों ने सिवान के दरौंदा के चांचोड़ा बाजार में सोने-चांदी की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दुकान में घुसकर करीब 10 लाख रूपये के गहने लूट लिये हैं. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बम धमाके किए और फायरिंग भी की. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जब भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया. इसके बाद लुटेरों ने लोगों पर बम फेंका. बम विस्फोट में कई स्थानीय लोगों के घायल होने की खबर है.
स्थानीय लोग बता रहे हैं कि अपराधियों की तादाद 6 थी. वे सब पिस्टल औऱ बम से लैस थे. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ जिंदा बम भी बरामद किये हैं.