धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
09-Sep-2022 08:58 PM
BETTIAH: बेतिया में नेपाल की दो सगी बहनों के साथ गलत हुआ है। बड़ी बहन के साथ साठी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया और जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो अब वह उसे पहचानने से इनकार कर रहा है।वहीं अपनी बड़ी बहन को इंसाफ दिलाने पहुंची छोटी बहन के साथ भी मुखिया पति समेत तीन लोगों ने दुर्व्यवहार किया। जिससे परेशान दोनों बहने पहले तो साठी थाना पहुंची थी जिसके बाद नरकटियागंज एसडीपीओ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीपीओ ने दोनों मामले में अलग-अलग केस साठी और महिला थाना में दर्ज करने का आदेश दिया है।
दरअसल नेपाल के काठमांडू की रहने वाली अफसाना खातून एक साल पहले अगस्त महीने में बेतिया घूमने आई थी। जहाँ उसकी मुलाकात साठी के सोनू आलम से हुई थी। मुलाकात प्यार में बदल गया और सोनू अफसाना के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब अफसाना गर्भवती हो गई तो सोनू को इसकी जानकारी दी तो सोनू ने अफसाना के साथ मारपीट कर नवंबर 2021 में युवती को नेपाल में छोड़कर दुबई भाग गया।
इधर अफसाना ने एक सप्ताह पहले एक बच्ची को जन्म दिया और किसी तरह सोनू का पता लगाकर अपनी बहन के साथ साठी गांव पहुंची जहां पहले तो सोनू के परिजनों ने अफसाना को अपनाने से इनकार कर दिया और जब दोनों पहने स्थानिए मुखिया के पास पहुंची तो मामले को सुलझा देने के नाम पर स्थानीए मुखिया पति के साथ-साथ दो अन्य लोगों ने बेतिया में अफसाना की बहन के साथ भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया।
फ़िलहाल दोनों बहनें पुलिस की निगरानी में है और एसडीपीओ कुंदन कुमार ने साठी थाना में अफसाना के साथ हुई दरिंदगी के लिए और उसकी बहन के साथ बेतिया में घटी घटना के लिए महिला थाना में केस दर्ज करने का आदेश दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों बहनों को अब पुलिस पर ही भरोसा है। दोनों यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पुलिस उनकी मदद जरूर करेगी और उसे न्याय जरूर मिलेगा।