ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बड़हरा थाना प्रभारी पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

20-Feb-2022 07:26 PM

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है जहां बड़हरा ट्रैफिक प्रभारी मनीष कुमार पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। बालू से लदे वाहनों की जांच के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस दौरान मनीष कुमार बाल-बाल बच गये।


ओवरलोडेड वाहनों की जांच के दौरान फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया। वही एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।


 फायरिंग की घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा प्लांट के पास उस वक्त हुई जब पुलिस ओवर लोडेड वाहनों की जांच कर रही थी। बालू से लदे वाहनों की जांच जब बड़हरा ट्रैफिक प्रभारी मनीष कुमार कर रहे थे तभी पुलिस को देख अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये। हालांकि इस दौरान थाना प्रभारी बाल-बाल बच गये।