रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
21-Aug-2024 03:08 PM
By First Bihar
BARH : खबर राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सामने आ रही है। यहां कि शौचालय की टंकी की सफाई करने के दौरान 4 मजदूरों की मौत हो गयी है। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गयी है। आस पास के पूरे इलाके में एक साथ चार लोगों की मौत के बाद मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस टीम को दी गई।
दरअसल, बाढ़ थाना क्षेत्र के पुराई बाग में शौचालय की टंकी की सफाई के दौरान चार लोग फंस गए। बताया जा रहा है नवनिर्मित शौचालय टंकी की शटरिंग खोलने के लिए अंदर गए मजदूर फंस गये। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानियां होने लगी। इस दौरान एक के बाद एक सभी अंदर फंसते चले गए। इसके बाद एक -एक कर सभी लोग वहीं बेहोश होने लगे।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शुभम कुमार ने ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस मौके पर भेजा। फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन सारी कवायदें बेकार गयीं और 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। रेस्क्यू कर चारों मजदूर को बाहर निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, इस घटना को लेकर बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार ने चारों के टंकी में फंसने और उनके शव बरामद कर लेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शौचालय की टंकी की सफाई करने के दौरान यह हादसा हुआ है। हमारे तरफ से ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस मौके पर भेजा। बाबजूद इसके चार लोगों की मौत हो गई है। प्रसाशन की टीम आगे जांच में जुटी हुई है।