ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Home / news / BARH ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में बच्चे की मौत,तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने...

BARH ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में बच्चे की मौत,तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने कुचला; ग्रामीणों ने ड्राइवर को बनाया बंधक

25-Sep-2024 08:49 AM

By First Bihar

बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई। उसके बाद तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस ने जैसे -तैसे कर उसे ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकाला। 


जानकारी के अनुसार,पटना में सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे मो. इबरान की मौत हो गई। घटना पटना के बाढ़ थाना के समीप मसूदबीधा मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि डबरान अपने ननिहाल आया हुआ था। वह सड़क किनारे खेल रहा था तभी अनियंत्रित ई-रिक्शा ने बच्चे को कुचल दिया, घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। 


वहीं, आक्रोशित परिजनों ने सड़क को घंटों जाम कर मसूदबीचा मोहल्ले में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। वहीं चालक को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आक्रोशित परिजनों ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी हवा हवाई चलाते है और पुलिस मुकदर्शक बनी है। 


इधर, आक्रोशित भीड़ से चालक को बचाकर ले गई पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ से बालक को बचाकर थाना ले जाया गया। परिजनों ने सड़क पर हवा हवाई को पलटकर जाम कर दिया था जिसे समझा बुझाकर जाम को हटाया गया। हवा हवाई को जब्त कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है।