ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बड़े रसूख वाले व्यक्ति की हत्या का था प्लान, समय रहते पुलिस ने 3 बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा

02-Mar-2024 10:13 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के एक बड़े रसूख वाले व्यक्ति की हत्या का प्लान बदमाशों ने बनाया था लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर ये अपराधी हथियार लहराते और अपनी दबंगई दिखाते दिखे जिसके बाद इन सभी को गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी के बाद सारे प्लान पर पानी फिर गया। 


पुलिस ने तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गयी। इन सभी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि इन लोगों ने पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति की हत्या करने की सुपारी ली थी। किसी भी वक्त ये लोग हत्या की वारदात को अंजाम देते लेकिन समय रहते पुलिस ने इन बदमाशों को धड़ दबोचा और इनके पूरे प्लान को नाकाम कर दिया।


गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चोरी का एक बूलेट समेत चार बाइक, चोरी का एक बाइक, दो मोबाइल, कई गाड़ियों के नंबर प्लेट और चार मास्टर की बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों का अपराधिक इतिहास रहा है। इनके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।


एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक मार्च को एक युवक ने हथियार का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। युवक की पहचान की गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पकड़ीदयाल और गड़हिया ओपी पुलिस की टीम बनायी गई। 


पुलिस टीम ने हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक को गिरफ्तार किया।जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य युवकों को हथियार,कारतूस और चोरी के कई वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति की हत्या करने का प्लान बनाया है। जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।