Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
26-Feb-2022 10:02 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: एक लड़की के चक्कर में छोटा भाई बना बड़े भाई का दुश्मन। बड़े भाई की साली से छोटा भाई प्यार करता था उससे शादी करना चाहता था लेकिन बड़ा भाई इस शादी के पक्ष में नहीं था। अपने छोटे भाई को समझाना बड़े भाई को भारी पड़ गया। गुस्साएं छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। जिसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बड़े भाई ने जब कहा कि एक ही घर से दो लड़की नहीं लाओं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। बड़े की बात सुनकर छोटा भाई आगबबूला हो गया और पिस्टल निकाला और भाई के सीने में दाग दिया। गोली लगने से बड़ा भाई अचेतावस्था में वही गिर पड़ा जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के राजगंगापुर की है। जहां रहने वाले नागेश्वर साह के दोनों बेटों के बीच मामूली विवाद हो गया। वह अपनी साली की शादी छोटे भाई से नहीं कराना चाहता था लेकिन छोटा भाई भाभी की बहन से ही शादी करना चाहता है। इसे लेकर घर में आए दिन विवाद हुआ करता था। बड़ा भाई कहता था कि दूसरी लड़की से शादी कर लो लेकिन एक ही घर से दो लड़की नहीं आनी चाहिए। बड़े भाई की बात सुनकर छोटा भाई गुस्से से लाल हो गया।
दोनों के बीच हाथापाई भी होने लगी। छोटे भाई ने ना आव ना देखा ना ताव पिस्टल निकालकर भाई के सीने में दाग दिया। बड़े भाई को गोली मारने के बाद वह फरार हो गया। इस घटना से घर के लोग भी हैरान हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोली मारने वाले छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस घर से सदस्यों से भी घटना की जानकारी ले रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है।