मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-May-2023 04:47 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने शेखपुरा के बरबीघा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। एक होटल में घुसे 4 अपराधियों ने पहले दुकानदार की दिनदहाड़े पिटाई कर दी। फिर दहशत फैलाने के उद्धेश्य से फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।
गोली चलने की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की और मामले की छानबीन शुरू की।
घटना बरबीघा के मिशन ओपी क्षेत्र के महुआ तल मार्केट की है। जहां सुबोध राम नामक होटल में बुधवार की दोपहर अचानक चार की संख्या में हथियार से लैस होकर अपराधी घुसे। होटल में घुसते ही सभी होटल के मालिक को पीटने लगे। होटल मालिक चिखता रहा चिल्लाता रहा लेकिन अपराधियों ने उसकी एक ना सुनी। जिसके बाद इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से अपराधियों ने कमर से पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग करने लगे।
इस दौरान बरबीघा बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। फायरिंग के बाद सभी बदमाश हाथ में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित दुकानदार से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
शेखपुरा के बरबीघा से शैलेन्द्र की रिपोर्ट