ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बारात से लौट रही आर्केस्ट्रा डांसर को बीच रास्ते से उठाया, जंगल में पूरी रात करते रहे गंदा काम

10-May-2023 11:04 AM

By First Bihar

बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिम चंपारण से निकल कर सामने आ रही है। जहां करीब आधे दर्जन हैवानों ने बंगाल की एक डांसर को अगवा कर लिया। इतना ही ये नहीं ये बदमाश हथियार के बल पर आर्केस्ट्रा गाड़ी रोकवाकर डांसर को टांग ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, एक आरोपित गिरफ्तार किया गया है। 


दरअसल, पश्चिम चंपारण में हैवानों ने फिर एकबार दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। यहां साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव में एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंग रेप की घटना घटी है। डांसर के साथ रेप की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब वो धमौरा गांव में बरात समाप्ति के बाद वापस मनुआपुल अपने ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जा रही थी। अब इस मामले में पीड़ित नर्तकी ने साठी थाने में शिकायत की। जिसके बाद  पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गयी है। 


बताया जा रहा है कि, पूजहा थाना के बगही उचाव टोला से बारात साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव में बरात आई थी। जहां मनुआपुल थाना के हीरापाकड़ गांव में संचालित न्यू नेहा म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकार शामिल हुए थे। इस  कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी कलाकार जिनमें नर्तकी भी शामिल थी वापस लौट रहे थे। आधी रात को सभी कलाकार एक गाड़ी पर सवार होकर लौट रहे थे। 


तभी गांधी चौक के पास लगभग आधा दर्जन अज्ञात मनचलों ने आर्केस्ट्रा की गाड़ी घेर ली। सुनसान रास्ते में मनचलों ने गाड़ी में बैठे आर्केस्ट्रा वाहन के ड्राईवर और सहयोगी को पीटने लगे और गाड़ी में बैठी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसके बाद एक नर्तकी को सबने बाहर निकाला और उसे टांगकर अपने साथ लेकर चले गए। नर्तकी को जबरन गाड़ी से टांग कर मनचले अपने साथ दूर सुनसान जगह पर ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।



इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर साठी पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया तब तक पीड़िता सुबह थाने पर ही पहुंच गई। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ता के शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।  घटना में संलिप्त सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।