पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
12-Jun-2023 03:28 PM
By First Bihar
PATNA: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष का प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर बिहार में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों की बैठक से पहले जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह यह बयान दिया कि चुनाव में जीतने के बाद प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा। ललन सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने तंज किया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि जब बारात सज रही है तो दूल्हा भी तय होना चाहिए, बिना दूल्हे की बारात किसी को स्वीकार नहीं है।
सुशील मोदी ने कहा कि बारात निकल गई तो और लड़की के दरवाजे पर पहुंचकर लड़की का चेहरा देखने के बाद तय होगा कि दूल्हा कौन होगा। जब बारात सज रही है तो दूल्हा भी तय होना चाहिए। जेडीयू के लोगों को डर है कि सिर फुटौवल हो जाएगा। कोई भी स्वीकार नहीं करेगा कि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनें। जनता इस बात को जानना चाहेगी कि नरेंद्र मोदी का मुकाबला कौन करने वाला है। अगर हिम्मत है तो विपक्ष पीएम उम्मीदवार का नाम तय करें।
उन्होंने कहा कि 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में न तो केसीआर आ रहे हैं और ना ही डीके कुमारस्वामी, मायावती और ना ही नवीन पटनायक बैठक में शामिल हो रहे हैं। नीतीश कुमार न्योता देने के लिए खुद ओडिशा गए थे तो आखिर क्या कारण है कि नवीन पटनायक नहीं आ रहे हैं। जो लोग आ भी रहे हैं उनके बीच कितना झगड़ा है कि बंगाल में चल रहे पंचायत चुनाव के दौरान टीएमसी के लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी। कांग्रेस मांग कर रही है कि पारा मिलिट्री फोर्स लगाकर पंचायत का चुनाव कराया जाए।
सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली में अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस और केजरीवाल के बीच तलवार खींच गई है। राहुल गांधी ने केजरीवाल को मिलने तक का समय नहीं दिया। सिर्फ हांथ मिलाने से दिल नहीं मिलते। नीतीश कुमार जो प्रयोग करना चाह रहे हैं वह कभी सफल नहीं होने वाला है। 23 जून आते-आते इसमें अभी कई चीजें सामने आएंगी। अगर बैठक हो भी जाती है तो हिम्मत है तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय करें। नीतीश कुमार बाराती इकट्ठा कर रहे हैं लेकिन कह रहे हैं कि जब बारात लड़की के दरवाजे पर लग जाएगी तब दूल्हा तय होगा।