ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बारात में नाच देखने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या : परिजनों में मचा कोहराम

24-Apr-2024 02:51 PM

By First Bihar

CHAPRA : बारात में बार-बालाओं का नाच देखने गए एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना छपरा के मु्फ्फसिल थानाक्षेत्र के विष्णुपुरा गांव की है। मृतक की पहचान छपरा के मुफ्फस्सिल थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उदय कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस राज के रूप में हुई है। 


प्रिंस राज का शव गाछी टोला से बरामद किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई कुंदन सिंह ने बताया कि उसका भाई प्रिंस राज गांव में आए बारात में नाच देखने के लिए अपने दोस्त मोनू के साथ गया था। बारात में बार डांसरों का नाच चल रहा था, तभी इस दौरान उनका किसी से विवाद हो गया  


जिसके बाद प्रिंस का साथी मोनू दौड़ते हुए घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि नाच देखने के दौरान विवाद हो गया है। जिसके बाद कुछ लोगों ने प्रिंस को चाकू मार दिया है। इस सूचना के बाद वे लोग जब वहां पहुंचे तो गांव स्थित गाछी टोला में प्रिंस मृत पाया गया। बताया जाता है कि चाकू मारने वाला शख्स एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया है। जो घटना के बाद से फरार बताया जाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।