ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

बारात में गाने की फरमाइश करना युवक को पड़ गया भारी, DJ कलाकारों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

29-Nov-2023 05:21 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। दरअसल बारात में एक युवक को गाने की फरमाइश करना भारी पड़ गया। गाने की फरमाइश करने वाले युवक से डीजे ट्रॉली के कलाकारों के साथ बकझक हो गयी। जिसके बाद युवक को ट्रॉली में बिठाकर डीजे वाले अपने साथ ले गये और फिर ट्रॉली में ही युवक की जमकर पिटाई कर दी। 


युवक को इस तरह से पीटा गया की उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद डीजे ट्ऱ़ॉली के जितने भी कलाकार थे सभी मौके से फरार हो गये। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन डीजे ट्रॉली वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।


मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जहां पारु थाना क्षेत्र के गधा हसन गांव में वीरेंद्र राय की बेटी की शादी थी। सरैया थाना क्षेत्र के राजा रामपुर गांव से बारात आई हुई थी। इस गांव के ही शिवानी वीडियो ट्रॉली के कलाकारों को बुलाया गया था। जब बारात में शामिल एक युवक ने गाने की फरमाइश कर दी तो डीजे कलाकार गुस्सा हो गये और इस दौरान युवक के साथ बकझक होने लगी। बारात में शामिल ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।


जिसके बाद बारात अच्छे से लगी और फिर सभी ने खाना भी खाया। सब कुछ सामान्य हो गया था तभी अचानक डीजे कलाकारों ने जाते समय विवेक नामक युवक को ट्रॉली में अपने साथ ले गये। विवेक ने ही गाने की फरमाइश की थी। ट्रॉली में उसे जबरन बैठा कर सभी भाग निकले और ट्रॉली के अंदर ही डीजे कलाकारों ने उसे इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया। युवक को बीच रास्ते में ही छोड़कर डीजे कलाकार वहां से भाग निकले। 


स्थानीय लोगों के सूचना पर पिटाई से घायल विवेक को लेकर परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। इस घटना से खुशी के माहौल अचानक गम में तब्दिल हो गया। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि पारु थाना क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया था। जिसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक घटना की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। परिजनों के शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।