गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Dec-2023 02:23 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : 17 दिसंबर को राजधानी पटना के ब्राह्मणों के बहुत बड़े सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसे ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन की संज्ञा दी गई है। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से ब्राह्मणों की जो वर्तमान में दुर्दशा है उसको लेकर परिचर्चा की जाएगी। यह सम्मेलन संजीव मिश्रा के तरफ से आयोजित करवाई गई है।
इस कार्यक्रम को लेकर संजीव मिश्रा ने बताया कि यह बहुत बड़ा मुहिम है। अपने स्वाभिमान को हम कैसे बचाएं उसकी सुरक्षा कैसे करें इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे देश भर के ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि, हमारे समाज की जो मांग है उनका जो अधिकार है उसे पर चर्चा की जाएगी। बिहार में हाल ही में जाति आधारित गणना करवाई गई ब्राह्मणों की संख्या भी काफी कम दिखाई गई। ऐसे में जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात कही गई है तो हम इस पर भी चर्चा करेंगे। हमलोग को आगामी लोकसभा चुनाव से कोई भी मतलब नहीं है। आप तो आते जाते रहते हैं लेकिन जो हमारा सम्मान है उसे पर कहीं ना कहीं ठेस पहुंचाया जा रहा है और इसी को लेकर हम अपने स्वाभिमान बताने की बात करेंगे।
उधर, ब्राह्मण महासभा के द्वारा यह कहा गया कि -ब्राह्मण का स्वाभिमान जगेगा तो यह देश बचेगा। यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन का गैर राजनीतिक सम्मेलन है। ब्राह्मण महासभा किसी भी जाति और समाज के विकास का विरोध नहीं करता लेकिन मुझे अपना हक चाहिए और अपनी मांग को लेकर हम लोग सम्मेलन कर रहे हैं। हम लोग आपसी समन्वय बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे आर्थिक सक्षम लोगों की भागीदारी से हम अपने समाज के लोगों का पलायन रोक सके।