ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार : बारात से लौट रही कार और ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, दो घायल

बिहार : बारात से लौट रही कार और ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, दो घायल

11-May-2023 12:07 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी। 


दरअसल,  मुजफ्फरपुर में आज अहले सुबह साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत में स्टेट हाइवे 74 पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग घायल भी हो गए। इस घटना में मृतकों की पहचान बरुराज थाना क्षेत्र के काशी छपरा नरवारा निवासी मुकुंद कुमार (24) और नरवारा के सुभाष कुमार (25) के रूप में हुई है। ये दोनों कार पर सवार थे। इनके अलावा कार सवार अन्य दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 


बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। सूचना मिलने के बाद साहेबगंज थाने की पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त करने की कवायद में जुटी है। साहेबगंज थाने की पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाइवे 74 पर यह हादसा हुआ।


 गौरतलब है कि बुधवार को भी जिले के सरैया थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रहे ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसको लकर बैठक की जाएगी और इसपर नियंत्रण किया जाएगा।