1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
06-May-2023 10:59 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक डीजे वाहन के चालक ने गाड़ी के आगे नाच रहे लोगों को कुचल दिया। जिससे बारात जाने से पहले दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे है। यह घटना औराई थाना क्षेत्र स्थित कोकिलवाड़ा दलित बस्ती से बारात जानी थी। इससे पहले डीजे के आगे लोग नाच रहे थे। तभी डीजे गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसकी चपेट में 20 लोग आ गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोकिलवाड़ा दलित बस्ती से एक बरात जाने की तैयारी हो रही थी। उससे पहले बरात में जाने वाली डीजे लड़ी गाड़ी पर गाना बाजया जा रहा था और कुछ लोग डांस भी कर रहे थे। तभी डीजे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिससे शादी का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। चारों तरफ अफरा तफरी मचने के बाद आसपास के लोग जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। डीजे की गाड़ी अनियंत्रित होकर कई लोगों को रौंदते हुए गड्ढे में जा पलटी। घायल होनों वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में मृतकों में 35 वर्षीय लक्ष्मण राम और छह साल की एक बच्ची राधा कुमारी शामिल है।
वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि कोकिलवाड़ा गांव के निवासी गोसाई राम के पुत्र राजा की शादी थी। पुपरी थाना क्षेत्र के सहसपुर बारात जानी थी। इस बीच बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। डीजे पर गाना भी बजना शुरू हो गया था। इसी दौरान डीजे पर लगे जेनरेटर का तार वाहन चालक से सट गया और उसे झटका लगा। झटका लगने के बाद यह हादसा हो गया।
इधर, इस घटना के बाद अस्पताल में पहुंचे एक व्यक्ति का यह भी कहना था कि ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई है. घटना के बाद मौके पर औराई थाने की पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पता चलेगा कि कैसे घटना हुई है।कुछ घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है तो कुछ इधर उधर इलाज करा रहे हैं।