बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
07-Apr-2023 09:29 AM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जाने की सुचना निकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बारात देखने गई महिलाओं को दूल्हे की कार ने कुचल दिया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है जबकि तीन लोग जख्मी हो गए हैं।
दरअसल, गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलीवनसागर लक्ष्मीपुर गांव में बारात देखने गई महिलाओं को अचानक एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 3 महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से सभी को सदर अस्पताल गोपालगंज पंहुचा गया। जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि दो महिलाओं का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
वहीं, इस घटना में मृत महिला की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बालिवन सागर लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजेंद्र भगत की पत्नी ललिता देवी, और देवनाथ भगत की पत्नी रामावती देवी के अलावे जख्मी महिलाओं में गोरख भगत की पत्नी मनोरमा देवी, हृदय भगत की पत्नी वेदांती देवी, रामायण भगत की पत्नी गौदी देवी शामिल है। बताया जा रहा है कि, दोनों मृत महिला आपस में देवरानी जेठानी थी, गांव की 5 महिलाएं बरात देख रही थी, इसी बीच दूल्हे की गाड़ी में एक युवक गाड़ी स्टार्ट कर एसी चला रहा था। देखते ही देखते गाड़ी स्टार्ट हुई और कार अनियंत्रित होकर बरात देख रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 5 महिला बुरी तरह जख्मी हो गईं।
इधर, जख्मी महिलाओं में एक महिला रामावती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ललिता देवी को स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में ही ललिता देवी ने दम तोड़ दिया। फिलहाल मनोरमा देवी और शांति देवी का इलाज गोरखपुर में चल रहा है, जबकि गौदी देवी का इलाज कराकर उसे घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।