ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बार डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को, आर्केस्ट्रा में रातभर चली ताबड़तोड़ गोली,...

बार डांसर के साथ तमंचे पर डिस्को, आर्केस्ट्रा में रातभर चली ताबड़तोड़ गोली, देखें Video

08-Feb-2020 02:09 PM

By SONU SHARAMA

MUZAFFARPUR : आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में कानून की धज्जियां एक बार फिर से उड़ाई गई हैं. एक तरफ बार बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगाती रहीं, वहीं दूसरी ओर पिस्टल और रायफल से रातभर ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो कानून व्यवस्था के ऊपर कई सवाल खड़ा कर रहा है. 


बार बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की आउट पोस्ट इलाके के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि जनेऊ समारोह के अवसर पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान जमकर फायरिंग की गई है. वायरल वीडियो में स्टेज पर लड़कियां अश्लील गानों पर थिरक रही हैं. वहीं दूसरी ओर स्टेज के पास खड़े कुछ लड़के राइफल और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं. 




वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है. मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत ने कहा है वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. एसएसपी ने बताया कि दोषियों के ऊपर कठोर कार्रवाई  जाएगी. बहरहाल यह वीडियो कई सवाल खड़ा कर रहा है. क्योंकि बिहार में हर्ष फायरिंग के कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है.