ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बार-बालाओं के साथ दारोगा ने लगाए ठुमके, डांस करते-करते किसी और को थमा दिया सरकारी पिस्टल

26-Apr-2022 02:50 PM

DESK: स्टेज पर बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डांस करने के चक्कर में पुलिस के इस जवान ने अपनी सरकारी रिवाल्वर निकालकर मंच पर खड़े एक युवक को दे दिया। रिवाल्वर देने के बाद वह ठुमके लगाने लगा।  


वायरल वीडियो में जो पुलिस वाला नजर आ रहा है वह पातेपुर थाने में तैनात दारोगा धर्मेंद्र कुमार राम है। जो बार डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहा हैं। डांस के दौरान वह अपनी सरकारी रिवाल्वर वहां मौजूद एक युवक को दे दिया। वही जब रिवाल्वर हाथ में आया तो वह युवक धौंस दिखाते नजर आया।


वायरल हो रहा यह वीडियो 21 अप्रैल की है। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर पुरैना गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसआई धर्मेंद्र कुमार राम बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। एसआई सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। 


वैशाली जिले के पातेपुर थाना में पदस्थापित एसआई धर्मेंद्र फोटोशूट कराने के लिए अपनी सरकारी रिवाल्वर एक युवक को दे दी। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वारयल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।