ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / बापू टावर का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने...

बापू टावर का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

27-Sep-2023 07:14 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश आज अचानक बापू टावर का निरीक्षण करने गर्दनीबाग पहुंचे। बापू टावर का निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही बापू टावर के पास ग्रीन एरिया बनाने की भी बात कही। सीएम नीतीश ने दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का टास्क अधिकारियों को दिया।


बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कुमार रवि ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान सीएम नीतीश ने बापू टावर के छठे, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। 


मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करायें। इसका निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूरा करने की बात कही। इसके निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। 


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस परिसर में ग्रीन एरिया विकसित करें। परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखना चाहिए। जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहां आकर बापू के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। हमने इसका निर्माण कार्य कई बार आकर देखा है और सुझाव भी देते रहे हैं। मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द बापू टावर का निर्माण कार्य पूर्ण हो, इसमें अब विलंब नहीं हो।


निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे।